जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो टीवी, एक सीलिंग फैन और एक टुल्लू पंप बरामद किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में थमा मानसून का जोर: रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ा पारा, अगले 4 दिनों तक बारिश की सुस्ती के आसार
छत्तीसगढ़ में थमा मानसून का जोर: रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ा पारा, अगले 4 दिनों तक बारिश की सुस्ती के आसार
रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों को बेहाल करना शुरू कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित गृहस्वामी अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में सरगुजा जिले के ग्राम चांदो गया हुआ था.

13 सितंबर 2026 को जब पूरा परिवार वापस घर लौटा, तो देखा कि मुख्य द्वार और अंदर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे तथा सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था.

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता द्वारा घर का मुआयना करने पर दो टीवी, तीन छत पंखे, एक वाटर मोटर पंप, पीतल-कांसे व स्टील के बर्तन, तीन चांदी की बिछिया, सोने का लॉकेट और चांदी का बाजूबंद गायब मिला. इसके बाद तुरंत बिर्रा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई.

मामले दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस टीम को मुखबिर और स्थानीय इनपुट के आधार पर दो संदिग्धों के बारे में अहम सुराग मिले.

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेमरिया निवासी दिलहरण कश्यप (31 वर्ष) और शिव कुमार जांगड़े (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली.

थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी दिलहरण कश्यप के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके घर से चोरी का सामान जब्त किया गया. गवाहों की मौजूदगी में सामान की जब्ती बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. मामले में पुलिस का कहना है कि बाकी बचे चोरी के सामान और जेवर की बरामदगी के लिए जांच व पूछताछ जारीहै.