मुंगेली… जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 77 वर्षीय निश्चल सिंह ने बैंकिंग विवाद से त्रस्त होकर एक दिवसीय अनशन की अनुमति मांगी है। आरोप है कि  पंजाब नेशनल बैंक की बरेला शाखा द्वारा वर्ष 2007 से लंबित एक एफडीआर की प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।, जबकि वर्ष 1991 की एक अन्य एफडीआर का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है।

प्रतिलिपि और स्टेटमेंट न देने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निश्चल सिंह का कहना है कि भुगतान न होने की स्थिति में उन्होंने कई बार शाखा से संपर्क किया, लेकिन न तो उन्हें एफडीआर की प्रमाणित प्रतिलिपि दी गई और न ही संबंधित खाता विवरण (स्टेटमेंट) उपलब्ध कराया गया। उनका आरोप है कि वर्षों से बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

शाखा से प्रधानमंत्री तक शिकायत

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया है कि उन्होंने इस मामले में शाखा प्रबंधक, चेयरमैन और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी। यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भी शिकायत भेजी गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अब सार्वजनिक विरोध का रास्ता चुना है।

कलेक्टर से अनुमति नहीं, न्यायालय से गुहार

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निश्चल सिंह ने एक दिवसीय अनशन की अनुमति के लिए मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार को आवेदन दिया था। जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण अनशन की अनुमति मांगी है।

प्रशासन और बैंक की अगली चाल पर नजर

यह मामला अब प्रशासनिक और कानूनी दायरे में प्रवेश कर चुका है। एक ओर 77 वर्षीय बुजुर्ग अपने बैंकिंग अधिकारों की मांग पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर बैंक और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि क्या यह विवाद संवाद से सुलझेगा या कानूनी प्रक्रिया लंबी दिशा लेगी।