Realme GT 8 Pro/दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro को भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री के साथ लॉन्च कर दिया है।

Realme GT 8 Pro/यह प्रीमियम डिवाइस 200MP टेलीफोटो कैमरा और नवीनतम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की ताकत से लैस है, जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है। यह फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन—व्हाइट और अर्बन ब्लू—में उपलब्ध होगा और इसे Flipkart के साथ-साथ Realme India ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Realme GT 8 Pro को भारत में ₹72,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत ₹78,999 है, जबकि ड्रीम एडिशन को ₹79,999 में खरीदा जा सकता है।

Realme GT 8 Pro/स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.79 इंच का QHD+ (1,440×3,136 पिक्सल) BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है। यह फोन 3nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, जिसमें Adreno 840 GPU और बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए 7,000 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह फोन 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप बेहद दमदार है, जिसमें रियर में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 12x तक लॉसलेस जूम देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल (f/1.8) Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डिवाइस को पावर देने के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।