Lava Agni 4/दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा (Lava) ने अपने Agni सीरीज का नया और पावरफुल मिड रेंज फोन Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है।

यह नया स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए Lava Agni 3 का सक्सेसर है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है, जिसे एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम में डिजाइन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कीमत और उपलब्धता:

भारत में Lava Agni 4 की शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई है। यह एक इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है, जिसमें डेबिट/क्रेडिट कार्ड ऑफर शामिल हैं। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलर ऑप्शन: फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट।

बिक्री: यह 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:Lava Agni 4

Lava Agni 4 में 6.67 इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस और 446 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इस फोन में Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी है।

प्रोसेसर और कूलिंग: फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। गेमिंग और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए इसमें 4,300 वर्ग मिमी एरिया वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है।

कैमरा सेटअप: इसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.88, OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP (EIS) फ्रंट कैमरा है। फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी: डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर और डिज़ाइन: यह स्टॉक Android 15 पर चलता है और कंपनी ने 3 Android अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। यह IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम और AG मैट ग्लास डिज़ाइन में आता है।

कनेक्टिविटी: इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Type-C, IR Blaster और डुअल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है।