बिलासपुर—आबकारी विभाग ने आज यानी मंगलवार को कुल 66 शराब दुकानों के लिए टेण्डर खोल दिया है। जानकारी देते चलें कि आबकारी विभाग ने जिले के 66 दुकानों को 36 समूह में बांटकर अहाता संचालन का टेन्डर मंगाया था। बावजूद इसके मात्र 27 ग्रुप के लिए ही आवेदन मिला है। इनमें 9 दुकानों के लिए किसी ने टेन्डर नहीं भरा। जबकि आठ दुकानों के लिए विभाग ने टेण्डर जारी ही नहीं किया था। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 शराब दुकानों में अहाता के लिए सिंगल टेन्डर प्राप्त हुए है।

  आबकारी विभाग ने निर्देशानुसार मंगलवार को दोपहर ठीक 3 से पांच बजे के बीच शराब दुकानो में अहाता के लिए  बुलाए गए टेण्डर को खोल दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में कुल देशी विदेशी मदिरा की कुल 66 दुकान संचालित हैं। सभी दुकानों को कुल 36 समूह में बांटकर अहाता संचालन के लिए टेण्डर मंगाया गया था। 

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 आबकारी सहायक उपायुक्त ने बताया कि 36 समूह में 27 समूह दुकानों के लिए टेण्डर मिले है। 9 समूह के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया है। जबकि 8 दुकानों के लिए विभाग ने टेण्डर ही जारी नहीं किया ता। इसके अलावा 16 दुकानों के लिए सिंगल आवेदन दर्ज किए गए है। कमबोश सिंगल टेण्डर वाले सभी दुकान ग्रामीण क्षेत्र से हैं। अधिकारी ने बताया कि सिरगिट्टी, मधुवन, चांटीडीह सब्जी मण्डी और लिंगियाडी शराब दुकान के लिए टेण्डर नहीं जारी किया गया था। इन दुकानों से देशी विदेशी मदिरा की खरीदी विक्री होती है।

टेण्डर खोले जाने के बाद आबकारी अधिकारियों ने जानकारी दिया प्रकिया का पालन पारदर्शी तरीके से किया गया है। उच्च अधिकारी के आदेश पर 9 समूह के लिए टेण्डर कार्रवाई को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अहाता के लिए सिंगल टेन्डर वाले 16 प्रमुख शराब दुकानों का नाम  बिरकोना, पौंसरा, बन्धवापारा, गतौरा, बोदरी, जयरामनगर, जोधरा, मोपका, हरदीटोला, दगौरी, तिफरा, उस्लापुर, गनियारी,सरकन्डा देशी विदेशी है। 

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 विभाग के अनुसार बोदरी शराब दुकान अहाता के लिए सर्वाधिक 40 लाख का टेण्डर हुआ है। जबकि लिंकरोड शराब दुकान अहाता के लिए 30 की बोली लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.