Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सैनिक गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लापता छात्रों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को बिलासपुर से चौकसे कॉलेज के करीब 8 छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान हसदेव नदी के किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी नदी में कूद गए। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण तीनों छात्र बह गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी तत्काल बुलाया गया। गोताखोर नदी में उतरकर तीनों छात्रों की तलाश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल तीनों छात्रों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और बचाव दल द्वारा नदी के आसपास के हिस्से में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.