रायपुर… छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। 1994 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी विकास शील को राज्य का 12वाँ मुख्य सचिव बनाया जाना लगभग तय हो गया है।

वर्तमान में मनीला फिलीपींस में एशियन डेवलपमेंट बैंक ADB में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात विकास शील को भारत सरकार ने कार्यमुक्त कर वापस बुला लिया है। सूत्रों के अनुसार उनका फेयरवेल भी हो चुका है। अगले सप्ताह रायपुर लौट सकते हैं। इसके साथ ही शासन स्तर पर नई नियुक्ति की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 सितंबर को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश भेजा। 13 सितंबर को वे मनीला से रिलीव हो गए। उनकी जगह अब आईएएस एल. सत्या श्रीनिवास को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि सरकार उन्हें बिना देरी मुख्य सचिव पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी करेगी। प्रशासनिक हलकों में यह बदलाव तेजी से होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 सितंबर को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश भेजा, और 13 सितंबर को वे मनीला से रिलीव हो गए। उनकी जगह अब आईएएस एल. सत्या श्रीनिवास को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार उन्हें बिना देरी मुख्य सचिव पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी करेगी। प्रशासनिक हलकों में यह बदलाव तेजी से होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।

विकास शील, जिनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई और एमई की पढ़ाई की है और 4 सितंबर 1994 को आईएएस सेवा में शामिल हुए। प्रारंभ में उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला, लेकिन 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के बाद उन्होंने यहाँ कैडर चुना।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। जांजगीर में प्रशिक्षण के दौरान वे एसडीएम भी रहे। इसके बाद उन्होंने स्कूल शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जैसे अहम मंत्रालयों में सचिव पद संभाला।

जनवरी 2024 से वे मनीला में एडीबी के कार्यकारी निदेशक थे, जबकि उनका कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन उन्हें डेढ़ साल पहले ही वापस बुला लिया गया।

पत्नी भी प्रशासनिक सेवा में अग्रणी

विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर भी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। दोनों बैचमेट हैं। निधि छिब्बर हरियाणा की रहने वाली हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में सलाहकार के पद पर कार्यरत थीं।

मई 2025 से उन्हें नीति आयोग में विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि वे भी जल्द ही नीति आयोग से कार्यमुक्त होकर राज्य सेवा में लौट सकती हैं।