कवर्धा।कबीरधाम पुलिस ने जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम खैरबनाकला में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि राघव यादव के फार्म हाउस में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
रायपुर (मनीष जायसवाल ) । राजनीति में जो दिखाई देता है, कहानी अक्सर उससे कुछ आगे की होती है। सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला के निरीक्षण में थाना कवर्धा, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई.

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से फार्महाउस की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां 11 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए. सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
CM के आदेश भी बेअसर! बांध में बुजुर्ग की मौत ने खोली प्रशासन की निगरानी व्यवस्था की पोल
CM के आदेश भी बेअसर! बांध में बुजुर्ग की मौत ने खोली प्रशासन की निगरानी व्यवस्था की पोल
रामानुजगंज..( पृथ्वी लाल केशरी ).. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के ग्राम नावाडीह स्थित त्रिकुंडा जलाशय में 55 वर्षीय राजकुमार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 हजार 700 रुपए कैश, 8 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 65 हजार रुपए), 2 बाइक (अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये) तथा ताश की गड्डियां जब्त कीं. जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 1 लाख 50 हजार 700 रुपये बताया गया है.

पकड़े गए आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनोज साहू, पिता इंद्रजीत साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खैरबनाकला

लेखूराम साहू, पिता रामजी साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कांपा

नरसिंग साहू, पिता चेतराम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिमागोंदी

सागर साहू, पिता परसराम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खैरबनाकला

दरोगा साहू, पिता सौखी साहू, उम्र 38 वर्ष, ग्राम खैरबनाकला

रामकुमार साहू, पिता संबल साहू, उम्र 32 वर्ष, ग्राम खैरबनाकला

रामकुमार साहू, पिता खेम्हू साहू, उम्र 52 वर्ष, ग्राम कांपा

झामलाल साहू, पिता कुंदन साहू, उम्र 34 वर्ष, ग्राम कांपा

जगनाथ साहू, पिता नरेश साहू, उम्र 29 वर्ष, ग्राम चिमनागोंदी

छन्नू साहू, पिता चौकलाल साहू, उम्र 29 वर्ष, ग्राम चिमनागोंदी

लोकचंद साहू, पिता दयाराम साहू, उम्र 45 वर्ष, ग्राम कांपा

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेश कश्यप, एएनटीएफ प्रभारी महेश प्रधान, साइबर थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर सहित संयुक्त टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.