रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश में शिक्षकों के जबरदस्त आंदोलन और एकजुटता के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा है। पदोन्नति में टेट (TET) की अनिवार्यता को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण और सकारात्मक बैठक हुई।

करीब आधे घंटे तक चली इस चर्चा में शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए ‘विभागीय टेट’ (Departmental TET) आयोजित करने पर अपनी सहमति दे दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
नौकरी की चिंता छोड़ें शिक्षक, सरकार आपके साथ: छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, विभागीय TET को…
नौकरी की चिंता छोड़ें शिक्षक, सरकार आपके साथ: छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, विभागीय TET को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले काफी समय से शिक्षकों के बीच चल रहे टेट (TET) विवाद पर अब राहत के बादल मंडराने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत अब विभागीय टेट का आयोजन सामान्य टेट से पूरी तरह अलग होगा और इसमें केवल विभाग में कार्यरत शिक्षक ही शामिल हो सकेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने न केवल इस पर सैद्धांतिक सहमति दी, बल्कि विभागीय अधिकारियों को तत्काल इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया और नियमावली तैयार करने के कड़े निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

इस फैसले को शिक्षकों के संघर्ष की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि कल यानी 25 अगस्त को प्रदेशभर के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए शिक्षक नेताओं को आज चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व,सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगा बहनों का पंजीयन
जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व,सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगा बहनों का पंजीयन
मुंगेली/ जिला जेल मुंगेली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा-बंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान शिक्षकों ने पदोन्नति में टेट की पूरी तरह से अनिवार्यता समाप्त करने का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह एक कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा विषय है, इसलिए इस पर अंतिम निर्णय लेने से पहले विधि विभाग (Law Department) से कानूनी राय लेना अनिवार्य है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि राय मिलने के बाद शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही उचित निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों की विभिन्न वित्तीय मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही इस विषय को लेकर वित्त मंत्री के साथ विशेष चर्चा करेंगे ताकि आर्थिक मांगों का समाधान निकाला जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
नींबू काटकर महंगाई भी रोक दें सांसद जी! कांकेर सांसद के बयान पर दीपक बैज का करारा तंज, BJP की कलह और शिक्षा व्यवस्था पर भी साधा निशाना
नींबू काटकर महंगाई भी रोक दें सांसद जी! कांकेर सांसद के बयान पर दीपक बैज का करारा तंज, BJP की कलह और शिक्षा व्यवस्था पर भी साधा निशाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बयानों के बाण तेजी से चल रहे हैं। ताजा मामला कांकेर सांसद भोजराज नाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के बाद शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक केदार जैन ने इस वार्ता को बेहद सार्थक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेशव्यापी आंदोलन का ही यह परिणाम है कि सरकार ने संवाद का रास्ता चुना और विभागीय टेट पर सहमति बनी। हालांकि, शिक्षक संगठनों ने अभी भी अपनी मुख्य मांग दोहराई है कि शिक्षकों को टेट की परीक्षा से पूरी तरह मुक्त रखा जाए, जिस पर आगे भी चर्चा जारी रहेगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन के साथ शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे और टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा समेत कई दिग्गज शिक्षक नेता शामिल रहे।