बिलासपुर… बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सट्टा किंग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने साईंधाम कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान नगदी, मोबाइल फोन, प्रिंटर, स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल सहित सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे कई सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के साथ बीएनएस की धारा 112 संगठित अपराध के तहत भी मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से विश्वसनीय मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि शहर में एक संगठित गिरोह ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है। सूचनाओं के सत्यापन के बाद तोरवा पुलिस और एसीसीयू ने संयुक्त रणनीति बनाकर कार्रवाई की। रेड के दौरान चार लोग मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में किशन चंद बजाज , दिनेश कुमार वाधवानी, भैयालाल सोनकर और मनोहर लाल खत्री को गिरफ्तार किया गया। मौके से 60 रुपये नकद, सात टच स्क्रीन मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, एक प्रिंटर, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 और 7 के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध नेटवर्क को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। केवल सट्टा खिलाने वालों पर ही नहीं, बल्कि इसके पूरे नेटवर्क और आर्थिक तंत्र पर भी कार्रवाई की जाएगी। संगठित अपराध के खिलाफ नए कानूनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे गिरोहों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। अवैध कारोबार में शामिल लोगों के लिए साफ संदेश है—या तो अपराध छोड़ें, या फिर कानून की कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.