बिलासपुर… “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को सामान्य वितरण समारोह से संवाद के मंच में बदल दिया। विधायक अमर अग्रवाल ने जवाब में कहा कि विश्वगुरु बनने की राह केवल डिग्री से नहीं, बल्कि ज्ञान, व्यक्तित्व, जीवन-मूल्यों और स्वस्थ सोच से होकर गुजरती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और परिवार से लेकर समाज तक नशामुक्त वातावरण बनाने में भूमिका निभाने का संदेश दिया।

सत्यम टॉकीज चौक स्थित स्वामी आत्मानंद डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 76 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। अमर अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा देने वाली यह योजना शिक्षा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2004 में बालिकाओं को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल देने की पहल की थी, जिसे बाद में दूसरे राज्यों ने भी अपनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में शिक्षा के साथ राष्ट्रभावना का संदेश भी जुड़ा। ‘वंदेमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देश के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना मजबूत करते हैं।

 15 लाख, अगले सत्र से कॉमर्स की तैयारी

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालय की अधोसंरचना मजबूत करने के लिए अमर अग्रवाल ने विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं प्राचार्य के आग्रह पर अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में कॉमर्स विषय शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप शिक्षा के विकल्प मिलना जरूरी है।

कार्यक्रम में बाल कैबिनेट को शपथ दिलाते हुए विधायक ने विद्यार्थियों को विद्यालय के विकास में जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी केवल अपने भविष्य की निर्माता नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने वाली शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि व्यक्ति पहले स्वयं को बेहतर बनाए और फिर अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करे।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, बालिका प्रोत्साहन, विद्यालय विकास और नशामुक्ति के मुद्दे एक साथ सामने आए। इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सवाल सुने और शिक्षा को भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।