रायपुर।छत्तीसगढ़ के पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान (टाइम-बाउंड पे स्केल) दिलाने की लंबी कानूनी लड़ाई में एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ आया है. सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 1998 और 2005 में नियुक्त शिक्षकों के साथ-साथ नगरीय निकाय (अर्बन लोकल बॉडी) में कार्यरत शिक्षकों से जुड़े प्रकरण पर सुनवाई करते हुए मामले को पुनः छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नए सिरे से सुनवाई हेतु प्रतिप्रेषित (रिमांड) कर दिया है.

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं को यह राहत भी प्रदान की है कि यदि हाई कोर्ट के निर्णय के बाद आवश्यकता पड़ी, तो वे पुनः सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई.

इस निर्णय ने राज्य भर के उन हजारों पंचायत संवर्ग शिक्षकों के भीतर न्याय की एक नई उम्मीद जगा दी है, जो पिछले लंबे समय से अपने क्रमोन्नति वेतनमान की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस महत्वपूर्ण मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुधांशु चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता मनीषा टी. कारिया ने प्रभावी ढंग से पैरवी की.

उल्लेखनीय है कि इस पूरे प्रकरण में बिलासपुर के अधिवक्ता-ऑन-रिकॉर्ड देवाशीष तिवारी के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में कुल 7 याचिकाएं दाखिल की गई थीं.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह विधिक लड़ाई ‘छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन’ के बैनर तले लड़ी जा रही है. फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में मनीष मिश्रा, बसंत कौशिक, शेषनाथ पांडेय, दिनेश नायक, दिनेश राठौर, सुरेश नेताम और रणजीत बनर्जी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने इस कानूनी प्रक्रिया में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इसे शिक्षकों के हक और न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समक्ष होने वाली नए सिरे की सुनवाई में शिक्षकों के पक्ष को पूरी मजबूती से रखा जाएगा।