CG News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात और सकारात्मक चर्चा के बाद प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है.

स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में इंटर्न डॉक्टरों ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकताओं और आश्वासनों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Teacher Suspend: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन व्याख्याता निलंबित
Teacher Suspend: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन व्याख्याता निलंबित
Teacher Suspend।कोरबा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतना कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया कि ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क’ (IMA-MSN) छत्तीसगढ़ द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव पर सरकार ने त्वरित संज्ञान लिया है.

उन्होंने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड (मानदेय) में वृद्धि से संबंधित आवश्यक और प्रशासनिक कार्रवाई विभागीय स्तर पर तेजी से शुरू कर दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि इसी माह के भीतर डॉक्टरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले लिया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का आर-पार का ऐलान: TET मुक्ति के लिए 25 अगस्त को प्रदेश भर में निकलेगी टेट मुक्ति रैली
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का आर-पार का ऐलान: TET मुक्ति के लिए 25 अगस्त को प्रदेश भर में निकलेगी टेट मुक्ति रैली
CG News।छत्तीसगढ़ के सेवारत शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर सरकार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हर विषय के प्रति बेहद संवेदनशील है.

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के भावी डॉक्टरों और इंटर्न चिकित्सकों के हितों की रक्षा करने तथा उन्हें बेहतर कार्य माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सरकार के इस रुख के बाद प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने संतोष जताया है.

ये खबर भी पढ़ें…
iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर सबसे ज्यादा पाठ्यक्रम पूरा करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा मासिक सम्मान, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए निर्देश
iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर सबसे ज्यादा पाठ्यक्रम पूरा करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा मासिक सम्मान, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए निर्देश
Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर क्षमता निर्माण, ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.