Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर क्षमता निर्माण, ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मासिक आधार पर प्रोत्साहित और सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Teacher Suspend: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन व्याख्याता निलंबित
Teacher Suspend: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन व्याख्याता निलंबित
Teacher Suspend।कोरबा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतना कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार द्वारा संचालित iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, ज्ञानवर्धन और कौशल विकास के लिए विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासकीय कार्यों में दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का आर-पार का ऐलान: TET मुक्ति के लिए 25 अगस्त को प्रदेश भर में निकलेगी टेट मुक्ति रैली
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का आर-पार का ऐलान: TET मुक्ति के लिए 25 अगस्त को प्रदेश भर में निकलेगी टेट मुक्ति रैली
CG News।छत्तीसगढ़ के सेवारत शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर सरकार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के निर्णय के मुताबिक प्रत्येक माह के अंत में iGOT कर्मयोगी पोर्टल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सबसे अधिक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया जाएगा।

चयनित कर्मचारियों को अगले माह मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने स्थगित किया आंदोलन
CG News: स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने स्थगित किया आंदोलन
CG News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात और सकारात्मक चर्चा के बाद प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मासिक पुरस्कार के लिए पात्रता और चयन का आधार संबंधित माह में iGOT पोर्टल पर सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रमों की संख्या तथा पोर्टल से प्राप्त प्रमाणित रिपोर्ट होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में iGOT पोर्टल की रिपोर्ट को अंतिम एवं मान्य आधार माना जाएगा।

सरकार ने सभी विभागों से iGOT कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध पाठ्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा है।

साथ ही विभागीय एवं अधीनस्थ कार्यालय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए कर्मचारियों को नियमित रूप से ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।