रायपुर… राजधानी रायपुर में बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक्सिस बैंक की देवेंद्र नगर शाखा (फाफाडीह) के डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में एक पूर्व बैंक कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बिलासपुर निवासी वरिष्ठ नागरिक सुषमा कुमार के लंबे समय से निष्क्रिय बैंक खाते को निशाना बनाया। खाते में जमा रकम और एफडी को हड़पने के लिए बैंकिंग प्रक्रिया का ही दुरुपयोग किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी आवेदन से शुरू हुआ खेल

ठगी की साजिश में शामिल पूर्व बैंक कर्मचारी ने ग्राहक के नाम से फर्जी कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म तैयार किया और उसे बैंक की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दिया। इसी दस्तावेज के आधार पर डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन ने खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया। मोबाइल नंबर बदलते ही आरोपियों को खाते से जुड़े डिजिटल बैंकिंग लेनदेन पर नियंत्रण मिल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाई और योगेश येडे के ‘इंडियन सेल्स’ नामक खाते को बेनिफिशियरी के रूप में जोड़ दिया। खाते में जमा एफडी को भी बंद कर उसकी रकम सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई।

एफडी तोड़कर दूसरे खाते में रकम

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफडी की राशि सेविंग खाते में आने के बाद आरोपियों ने पूरी रकम फर्जी बेनिफिशियरी खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद पंडरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा से सेल्फ चेक के जरिए दो बार में पूरी रकम नकद निकाल ली गई। इस तरह आरोपियों ने बैंक खाते की सुरक्षा प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए कुल 14.97 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

बैंक जांच के बाद पुलिस तक मामला

बैंक की आंतरिक जांच और पीड़ित की शिकायत के बाद मामला थाना गंज पहुंचा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक के डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में एक अन्य पूर्व बैंक कर्मचारी की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ ही ठगी की रकम और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।