दुर्ग…बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरसनारा के पास हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और केमिकल से भरा टिन का डिब्बा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना 17 अगस्त की है। ग्राम कारंजा भिलाई निवासी महिला अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा के लिए ग्राम कोडिया गई थी। इसी दौरान कारंजा भिलाई निवासी महेश दास वहां पहुंचा और महिला पर बैटरी में इस्तेमाल होने वाले केमिकल का छिड़काव कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) के तहत जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता के उपचार से संबंधित जानकारी भी जुटाई।

सीसीटीवी से आरोपी तक रास्ता

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संभावित स्थानों पर पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों का भी सहारा लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के बातचीत बंद करने से नाराज था। पुलिस के मुताबिक इसी नाराजगी में उसने मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचकर टिन के डिब्बे में रखा केमिकल महिला पर छिड़क दिया।

सूचना पर घेराबंदी, आरोपी पकड़ा गया

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कारंजा भिलाई में छिपा हुआ है। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर महेश दास को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और केमिकल से भरा डिब्बा बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 18 न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में उपलब्ध अन्य प्रमाण के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।