सूरजपुर । प्रदेश में जुलाई माह से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति ऐप के माध्यम से अनिवार्य किए जाने के बाद तकनीकी समस्याओं को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने ऐप की खामियों को दूर किए बिना वेतन कटौती जैसी कार्रवाई किए जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
रायपुर... राजधानी रायपुर में बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में बताया गया कि विकासखंड के अधिकांश विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या, पंजीयन में त्रुटि, विद्यालय में उपस्थित रहने के बावजूद गलत लोकेशन दिखना, चेक- इन एवं चेक-आउट में गड़बड़ी, समय पर उपस्थिति दर्ज न होना तथा मोबाइल खराब होने जैसी परिस्थितियों में उपस्थिति दर्ज करने का कोई वैकल्पिक प्रावधान नहीं है।

ऐसे में तकनीकी कारणों से अनुपस्थिति दर्शाकर वेतन कटौती करना शिक्षकों के साथ अन्याय होगा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि जब तक ऐप की सभी तकनीकी खामियों का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक इसे दंडात्मक कार्रवाई का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
रायपुर/ दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों का इन तकनीकी समस्याओं पर कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए वेतन कटौती अथवा अन्य दंडात्मक कार्रवाई पूरी तरह अनुचित होगी ज्ञापन सौंपने के दौरान कृष्ण कुमार सोनी, संतोष गुप्ता, जीवती एक्का, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र जायसवाल, पूनम राजवाड़े, राम बाई, गुदवर सिंह, धनीराम, आशीष यादव, रोशन साहू, संदीप कुशवाहा, रामकुमार सिंह, भैयालाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
रायपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी, रायपुर में 13 अगस्त 2026 को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.