Nissan Terrano।दिल्ली।जापानी ऑटो कंपनी Nissan ने 2026 के Beijing Auto Show 2026 में अपनी आइकॉनिक SUV Nissan Terrano के नए कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश कर दिया है।

Nissan Terrano।इस नए अवतार में कंपनी ने प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल किया है, जो इसे आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, कंपनी ने अभी इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संकेत दिए हैं कि इसका प्रोडक्शन वर्जन अगले एक साल के भीतर बाजार में आ सकता है।

Nissan Terrano।नई टेरानो कॉन्सेप्ट का डिजाइन काफी आकर्षक और दमदार नजर आता है। इसका बॉक्सी स्टाइल, मजबूत बॉडी क्लैडिंग, बड़े बंपर और चौड़े शीशे इसे एक असली ऑफ-रोड SUV का लुक देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके रियर प्रोफाइल में फ्लैट टेलगेट, सेंटर-माउंटेड स्पेयर व्हील और एलईडी टेल लाइट्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। डिजाइन के मामले में इसकी झलक काफी हद तक Land Rover Defender से मिलती-जुलती दिखाई देती है। साथ ही रूफ रैक तक पहुंचने के लिए दिया गया साइड लैडर इसे एडवेंचर-रेडी अपील देता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, जिससे इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता और बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी चीन के बाजार में तीन नए NEV (न्यू एनर्जी व्हीकल) मॉडल लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच, Nissan भारतीय बाजार के लिए एक नई SUV Nissan Tekton लाने की तैयारी कर रही है, जिसे टेरानो का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मॉडल जून में लॉन्च हो सकता है। टीजर के जरिए सामने आए डिजाइन में ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, मॉडर्न स्टाइलिंग और बोल्ड बॉडी लुक देखने को मिलता है।

Tekton के केबिन में आधुनिक और मजबूत डिजाइन का मिश्रण मिलेगा। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), 360-डिग्री कैमरा, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन विकल्पों में 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होने की संभावना है, जिनके साथ मैनुअल और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है।