बिलासपुर…साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही बिलासपुर पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार किया है। तारबाहर पुलिस ने इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इससे पहले इसी प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को सूचना मिली थी कि व्यापार विहार स्थित स्टेट बैंक के आसपास एक व्यक्ति लोगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के बदले कमीशन का लालच दे रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। साइबर सेल से मिले तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों के रायपुर में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तारबाहर पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कमीशन के एवज में म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी से हासिल रकम का लेन-देन कराया जाता था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीर उर्फ अमीरुद्दीन और मोहम्मद अल्मास गाजी, दोनों निवासी मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.