बीजापुर।शिक्षा विभाग में वर्षों से जिला और ब्लाक स्तर के कार्यालयों में मलाईदार कुर्सियों पर जमे रसूखदार अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों पर आखिरकार प्रशासन का हंटर चल गया है।

कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद शुक्रवार को एक साथ 74 अधिकारियों, शिक्षकों, लिपिकों और भृत्यों का संलग्नीकरण (अटैचमेंट) तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
रायपुर... राजधानी रायपुर में बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश जारी होते ही जिला शिक्षा कार्यालय समेत तमाम सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया और दिनभर इसकी चर्चा चलती रही।दरअसल, राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि गैर-शैक्षणिक दफ्तरों में जमे शिक्षकों को वापस स्कूलों में भेजा जाए, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की चरमराई शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सके। प्रशासन के इस फैसले से अब अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को

नियमित शिक्षक मिल सकेंगे। जारी आदेश के मुताबिक, कई रसूखदार कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के बजाय डीईओ, बीईओ, बीआरसी, मंडल समन्वयक कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत, आदिवासी विकास विभाग, विधायक कार्यालय और निर्वाचन शाखा जैसे मलाईदार दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
रायपुर/ दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इन सभी को चॉक डस्टर थामकर अपने मूल स्कूलों में हाजिरी देनी होगी।सूची में केडी राय, यालम शंकर, रामकृष्णा पेंटमपल्ली, राजेश मिश्रा, नंदकुमार मारकोंडे, शिवकुमार समरथ, नागराज पंतेगी, विष्णु दुर्गम, बतेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक कोंड्रा, कमल दास झाड़ी, नागेश्वर पैंकरा, तिरुपति कुरसम, प्रवीण चेट्टी, धनंजय नाईक, कमला गावडे, माया कड़ियम, उषा कोरसा, संगीता मांझी, राहुल बोज्जी, काजल ध्रुव, विनोद तोकेल, नेहा मट्टी, शंकरैया कक्केम के नाम शामिल हैं।

राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी 74 कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त किया गया है। संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को तत्काल अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। राजेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
रायपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी, रायपुर में 13 अगस्त 2026 को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.