IPS transfer।मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

IPS transfer।मीडिया रिपोर्ट अनुसार लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS transfer।सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें AIG PHQ बनाया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। उन्हें DCP इंदौर बनाया गया है।

इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। प्रदेश के 19 जिलों में SP बदले गए हैं।इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Ips Transfer -देर रात 60 से अधिक IPS अफसरों के तबादले, 19 SP बदले
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.