बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया के बहु प्रतीक्षित शाम को जाने वाली दिल्ली की पहली फ्लाइट जो तीन मई को रवाना होगी ।इसकी बुकिंग खुलने के चार दिन के अंदर ही किराया ₹10000 से पार कर गया है। जबकि अभी भी रायपुर से दिल्ली का किराया 4 तारीख की सुबह इससे कम है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि लगातार रायपुर की एक लॉबी बिलासपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की वृद्धि आधारभूत संरचना निर्माण में वृद्धि आदि पर अड़ंगा लगाने का प्रयास करती रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News -  दुर्ग जिले के स्मृतिनगर चौकी (थाना सुपेला) क्षेत्र में पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही लॉबी लगातार यह दुष्प्रचार करती है कि बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की कमी है जबकि बिलासपुर से दिल्ली प्रयागराज जैसे मार्गों पर 80 से 90% ऑक्युपेंसी रही है।

यही नहीं कोलकाता के लिए भी 60% से 70% की ऑक्युपेंसी रहती है। बिलासपुर से जगदलपुर बिलासपुर से अंबिकापुर जैसे मार्गों पर जरूर यात्रियों की कमी रही है।लेकिन इन हवाई मार्ग में फ्लाइट के लिए बिलासपुर के लोगों ने कभी मांग भी नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
रायपुर।छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं के तेज होने और बिजली वितरण क्षेत्र में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समिति ने आगे कहा कि बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम के समय या एकदम सुबह फ्लाइट की मांग बहुत लंबे समय से रही है हाल ही में एलाइंस एयर के द्वारा सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को शाम 6:45 बजे एक फ्लाइट चालू करने की घोषणा की है ।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
Cg news।सारंगढ़-बिलाईगढ़ और धमतरी जिलों में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह फ्लाइट 3 मई को पहली बार बिलासपुर से रवाना होगी इसकी बुकिंग मुश्किल से चार-पांच दिन पहले खोली गई थी और इतने कम समय में आज ही यह किराया ₹10000 से पार कर गया है। एयरलाइंस के सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट में 80% से अधिक बुकिंग हो चुकी है।

यह जाहिर करता है कि बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की कमी नहीं है वस्तुतः विश्वसनीय सेवा और रेगुलर फ्लाइट की आवाज आई और साथ ही साथ उचित समय सारणी अगर रखी जाए तो बिलासपुर एयरपोर्ट से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करेंगे।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से रवि बनर्जी ,बद्री यादव ,देवेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास ,ऋषि राज, गौतम ,रामशरण यादव, राशिद बख्श, शिरीष कश्यप, अनिल गुलहरे ,आशुतोष शर्मा ,मजहर खान ,महेश दुबे टाटा, समीर अहमद बबला, रमाशंकर बघेल संतोष पीपलवा ,प्रकाश बहरानी ,विभूतिभूषण गौतम, अमर बजाज, प्रतीक तिवारी, रणजीत सिंह खनूजा, दीपक कश्यप, विजय वर्मा ,मोहसिन अली ,अखिल अली और सुदीप श्रीवास्त शामिल थे।