LPG Price Hike-दिल्ली/मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों और 5 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है।

LPG Price Hike-माकपा पोलित ब्यूरो ने प्रेस बयान में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगभग 1,000 रुपये की बढ़ोतरी को ‘अभूतपूर्व’ बताते हुए आगाह किया कि कारोबारी इस अतिरिक्त बोझ को निश्चित रूप से ग्राहकों पर डाल देंगे। बयान में कहा गया, “कमर्शियल संस्थानों के लिए यह जरूरी हो जायेगा कि वे इस बोझ को ग्राहकों पर डाल दें, जिससे उन पर और महंगाई का बोझ बढ़ेगा।” बयान में यह भी कहा गया कि इसका महंगाई, रोजगार और कमजोर तबकों की आजीविका पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। वहीं कई छोटे कारोबार बंद हो जायेंगे, जिससे छंटनी और नौकरियों का नुकसान होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण का रहेगा साया? जानें सूतक काल और रक्षासूत्र बांधने का सही धार्मिक नियम
Rakshabandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण का रहेगा साया? जानें सूतक काल और रक्षासूत्र बांधने का सही धार्मिक नियम
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को अत्यंत उत्साह और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

LPG Price Hike-माकपा ने 5 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी की आलोचना करते हुये कहा कि इसका सबसे अधिक असर गरीब परिवारों और प्रवासी मजदूरों पर पड़ेगा। पार्टी ने कहा, “5 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की कीमतों में इस बेरहम बढ़ोतरी का सबसे बुरा असर छोटे परिवारों और प्रवासी मजदूरों पर पड़ेगा, जो 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर खरीदने की हैसियत न होने के कारण इनका इस्तेमाल करते हैं।”

LPG Price Hike- एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी माकपा

पार्टी ने हालांकि यह भी कहा कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ाई गयी हैं लेकिन उसने तर्क दिया कि यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुयी है जब जरूरी चीजों की कीमतें पहले से ही बढ़ रही हैं। पार्टी ने दावा किया कि बढ़ती कीमतों और खाना पकाने वाली गैस की कमी के कारण कई प्रवासी मजदूर पहले ही अपने गांवों को लौटने लगे हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि इस ताजा बढ़ोतरी से हालात और भी बदतर हो जायेंगे। अब इस भारी बढ़ोतरी के बाद और भी अधिक लोग घर लौटने पर मजबूर हो जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त 2026,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माकपा ने केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पिछले दो महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी की है। पार्टी ने कहा कि सरकार ने सिलेंडरों पर टैक्स में कटौती नहीं की, जिससे आम ग्राहकों को राहत मिल सकती थी।

पार्टी ने कीमतों में की गयी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुये देशभर में अपनी इकाइयों से इस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया। पार्टी ने इस मुद्दे को बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे व्यापक संघर्ष का एक हिस्सा बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali।भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.