IPL 2026/इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। आईपीएल के इतिहास में अब तक गेंदबाजों ने कुल 23 हैट्रिक ली हैं। हालांकि, तीन गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने इस लीग में एक से ज्यादा बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया।

युवराज सिंह: आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ युवराज सिंह गेंद से भी काफी प्रभावशाली रहे। साल 2009 में खेले गए सीजन में युवराज की घूमती गेंदों ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए युवराज ने आईपीएल 2009 में एक नहीं, बल्कि दो हैट्रिक ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवराज इंडियन प्रीमियर लीग के एक ही सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भी हैं। 1 मई, 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज ने लगातार तीन गेंदों पर रॉबिन उथप्पा, जैक कैलिस और मार्क बाउचर को आउट किया था। वहीं, इसी सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेले गए मैच में युवराज ने दूसरी हैट्रिक ली थी। उन्होंने हर्षल गिब्स, एंड्रयू साइमंड्स और वेणुगोपाल राव को आउट किया था।

अमित मिश्रा: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अमित मिश्रा तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेलते हुए अमित ने आईपीएल में पहली हैट्रिक साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली थी। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की जर्सी में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के 3 बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर पवेलियन भेजा था। वहीं, साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युजवेंद्र चहल: आईपीएल में भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम भी दो हैट्रिक हैं। चहल ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तीन बल्लेबाजों को लगातार 3 गेंदों पर आउट किया था। वहीं, आईपीएल 2025 में चहल ने चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक ली थी। उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन भेजा था।

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.