रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि एक बार फिर तेज हो गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

23 सितंबर को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का खतरा बना रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 और 25 सितंबर को भी उत्तर तथा मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ मानसूनी बारिश का प्रभाव बना रहेगा.

​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अचानक शुरू हुई इस मानसूनी हलचल के पीछे दो बड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिस्टम सक्रिय हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम: पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ के वायुमंडल में प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है.

ट्रफ लाइन का असर: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को और गति दे रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इन जिलों में रहेगा ज्यादा प्रभाव

​मौसम विभाग ने राज्य के कई प्रमुख जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है:

​रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, बालोद, कांकेर और बस्तर संभाग के जिले. इन इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है.

बीते 24 घंटों में हुई बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

दिन भर आंशिक रूप से लेकर पूरी तरह काले बादल छाए रहेंगे.

शहर में रुक-रुक कर बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.