ind vs nz/भारतीय टीम इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ होगी। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। चयनकर्ता जल्द ही तीनों फॉर्मेट के लिए टीमों का ऐलान कर सकते हैं। चयन समिति की बैठक मंगलवार या बुधवार को होने की संभावना है।

तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वे सात महीने तक पीठ की चोट से बाहर रहे थे। हाल ही में ईरानी कप में उन्होंने छह विकेट लिए और करीब 24 ओवर गेंदबाजी की। बीसीसीआई अधिकारियों के अनुसार टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी से संतुष्ट है और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन होने वाला है।

वनडे सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को है, जबकि पहला टेस्ट 19 नवंबर से शुरू होगा। बीच में केवल चार दिन का अंतर होने से कप्तान शुभमन गिल सहित कुछ टेस्ट खिलाड़ी आखिरी दो वनडे से ब्रेक ले सकते हैं। ऐसे में उपकप्तान श्रेयस अय्यर उन मैचों में टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।

सेलेक्टर्स के सामने वर्कलोड मैनेजमेंट की चुनौती है।

बुमराह, सिराज और आकाश दीप जैसे तेज गेंदबाजों का चयन पक्का माना जा रहा है। टेस्ट स्क्वाड में 16-17 खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। बीसीसीआई ने दौरे के लिए 60 खिलाड़ियों के वीजा की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसमें इंडिया ए टीम भी शामिल है।