IAS सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश भूरे को केंद्र सरकार ने बड़ा दायित्व सौंपा है। वर्तमान में राजनांदगांव के कलेक्टर के पद पर कार्यरत डॉ. भूरे को भारत सरकार ने टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है।

यह पद मुंबई स्थित टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस में है, जो केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आता है।डॉ. भूरे ने इस पद के लिए पिछले वर्ष आवेदन किया था और इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 19 सितंबर को भारत सरकार ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक स्वीकृति दी। सामान्य प्रशासन विभाग को एडिशनल टेक्सटाइल कमिश्नर अजय पंडित की ओर से पत्र भेजकर उनकी पोस्टिंग की सूचना दी गई है और उन्हें कार्यमुक्त करने का आग्रह किया गया है।

महाराष्ट्र के निवासी और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी सर्वेश भूरे अब अपने ही राज्य की राजधानी मुंबई में केंद्रीय सेवा देंगे। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर दो साल और बढ़ाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्वेश भूरे इससे पहले वे मुंगेली, दुर्ग और रायपुर जिले में भी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक डॉ. भूरे राजनांदगांव कलेक्टर पद से रिलीव होकर मुंबई जाकर नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.