SET Exam -रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर नई बहस छिड़ गई है। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखकर राज्य पात्रता परीक्षा (SET) नियमित रूप से आयोजित कराने की मांग की है।

SET Exam -वहीं कांग्रेस ने उनके इस कदम का स्वागत तो किया लेकिन साथ ही तंज कसते हुए सवाल भी खड़े किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 सालों में अब तक केवल छह बार ही राज्य पात्रता परीक्षा (2006, 2013, 2017, 2018, 2019 और 2023) आयोजित की गई है।

SET Exam -जबकि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) हर छह महीने में होती है। इससे छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में बराबरी का मौका नहीं मिल पाता और राज्य के रिक्त पदों पर भी स्थानीय अभ्यर्थी पिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में 700 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, इसलिए उससे पहले SET परीक्षा आयोजित करना बेहद जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच, कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल के पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सांसद का यह कदम स्वागत योग्य है.

लेकिन सवाल यह है कि जब वे प्रदेश में 15 साल तक मंत्री रहे और उनके पास शिक्षा विभाग भी था, तब इस दिशा में कदम क्यों नहीं उठाया गया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि अब मंत्री पद से बाहर होने के बाद वे केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे पत्र लिख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर देने के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।