Gold Price in India/नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 2,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 8,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 2,301 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,42,040 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,39,933 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।Gold Price in India

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 7,881 रुपए बढ़कर 2,50,314 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,42,433 रुपए प्रति किलो थी।

हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 20 फरवरी को 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 1,51,195 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चांदी ने 20 फरवरी को 2,50,314 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 2,32,955 रुपए प्रति किलो का देखा गया।

इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और 82.343 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले 5,046.30 डॉलर प्रति औंस और 77.96 डॉलर प्रति औंस था।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है, जिसने कीमती धातुओं के दाम को ऊपर की ओर धकेलने का काम किया है।Gold Price in India