रावलपिंडी। Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सिपाही की मौत हो गई। पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने स्थानीय मीडिया को ये जानकारी दी।

Pakistan की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल फराज और सिपाही करामत शाह मारे गए, जबकि 5 हमलावरों को सेना ने मार गिराया।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने इसके लिए फितना अल ख्वारिज को जिम्मेदार ठहराया। पाक सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए इसका इस्तेमाल करती है।

आईएसपीआर के मुताबिक शनिवार को एक इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान सिक्योरिटी फोर्स को टारगेट किया गया। टीम को कथित हमलावरों और एक सुसाइड बॉम्बर की मौजूदगी को लेकर इनपुट मिला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिलिट्री के मीडिया विंग का दावा है कि एक वाहन में विस्फोटकों से सवार सुसाइड बॉम्बर को रोका गया था और तभी उसने सिक्योरिटी ग्रुप की एक गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे 43 साल के लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल फराज और पेशावर के सिपाही करामत शाह (28) की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार  ऑपरेशन के दौरान भारी फायरिंग भी हुई। कुछ और हमलावर भी मौजूद थे। इसी दौरान सिक्योरिटी फोर्स ने पांच हमलावरों को मार गिराया।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईएसपीआर के मुताबिक ये आतंकी हैं। ये लोग अफगान जमीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के अंदर अपनी आतंकवादी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं, और रमजान के महीने की पवित्रता का भी सम्मान नहीं रख रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान के नेशनल एक्शन प्लान पर फेडरल एपेक्स कमेटी द्वारा मंजूर किए गए अज्म-ए-इस्तेहकाम विजन के तहत काउंटर-टेररिज्म कैंपेन जारी है और इसी दौरान हमले भी किए जा रहे हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि उन्होंने कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले” की कड़ी निंदा की और मौत पर दुख जताया। पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए, राष्ट्रपति ने कहा: “हमारा मकसद फितना अल ख्वारिज के खिलाफ बिना सोचे-समझे और पूरी ताकत से ऑपरेशन जारी रखना है। रमजान के महीने की पवित्रता का उल्लंघन करने वाले आतंकवादियों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।