अम्बिकापुर/ जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मिथलेश पैंकरा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला समूह के नाम पर 6 लाख रुपए निकालने के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जांच हेतु समिति गठित की गई थी।

जांच समिति के द्वारा पाया गया कि ग्राम पंचायत कोसगा की सक्रिय महिला अंबानी महतवार के द्वारा आम महिला स्व सहायता समूह से 1.20 लाख एवं अनमोल आजीविका ग्राम संगठन से 5.99 लाख कुल रूपए 7.19 लाख नियम विरूद्ध लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अंबानी महतवार को 10 दिवस के भीतर ब्याज सहित सम्पूर्ण राशि संबंधित संगठनों को वापस करने हेतु निर्देशित किया गया, किंतु उक्त अवधि में इनके द्वारा राशि वापस नहीं की गई।

राशि वापस नहीं करने के कारण लखनपुर के चारपारा के कोसगा की निवासी पवित्री चैधरी के द्वारा थाना लखनपुर में उपस्थित होकर उनके साथ हुए फर्जीवाड़े के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार अबांनी महतवार लगभग 1 वर्ष से स्व सहायता समूहों का पैसा अपने पास रखी हैं एवं पैसा वापस नहीं कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके आधार पर थाना प्रभारी लखनपुर के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता 2023 की धारा 318 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समस्त मैदानी अमलों एवं स्व सहायता समूहों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किया गया है, कि भविष्य में किसी भी संगठन में किसी भी स्तर पर कोई वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.