अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है, जिसका सीधा गुस्सा अब नगर निगम के जनप्रतिनिधियों पर फूट रहा है। नागरिकों की लगातार मिल रही तीखी शिकायतों के बाद आखिरकार नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत का पारा चढ़ गया।

इस गंभीर समस्या को लेकर महापौर ने पार्षदों के साथ मिलकर बिजली विभाग के आला अधिकारियों और ठेकेदारों की एक आपात बैठक बुलाई। बैठक के दौरान बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताते हुए महापौर ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली और उन्हें सीधे शब्दों में अपनी कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महापौर मंजूषा भगत ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों पर तंज कसा और कहा कि विभाग के जिम्मेदार लोग इतने ढीठ हो चुके हैं कि उन्हें आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार ही नहीं रह गया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि शहर की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो इसकी सीधी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाएगी।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली तो अम्बिकापुर में पदस्थ लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को यहाँ से हटवाने के लिए वे राज्य सरकार को पत्र लिखेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी भीषण गर्मी के महीनों में भी बिजली की भारी किल्लत से जूझते रहे।

उस वक्त लोगों को उम्मीद थी कि मॉनसून आने और गर्मी का मौसम बीतने के बाद अघोषित बिजली कटौती का यह सिलसिला थम जाएगा, लेकिन जमीनी हालात जस के तस बने हुए हैं। आज भी शहर के लोग बिजली की आँख-मिचौली से परेशान हैं और सीधे अपने वार्ड के पार्षदों को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चिंता की बात यह भी है कि इस अनियंत्रित बिजली कटौती के कारण शहर में पेयजल की आपूर्ति (सप्लाई) भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे संकट और गहरा गया है।

पार्षदों द्वारा इस विकट स्थिति से अवगत कराए जाने के बाद ही महापौर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बिजली कंपनी के जिम्मेदारों को तलब किया था।