दमोह/ मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मिशन अस्पताल में हुई सात मौतों के मामले में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव उर्फ डॉ. एन जॉन केम को पुलिस ने रविवार दोपहर भारी सुरक्षा के बीच पुलिस कंट्रोल रूम से एमएलसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्पेशल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया। आरोपी को करीब दोपहर बाद करीब 3 बजकर 45 मिनट पर कोर्ट रूम नंबर 17 में पेश किया गया, जहां लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बहस चली। न्यायमूर्ति रिया सिंह ने पुलिस को चार दिन की रिमांड की मंजूरी देते हुए आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

मामले की अगली सुनवाई अब 17 अप्रैल को होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नरेंद्र यादव उर्फ डॉ. एन जॉन केम पर आरोप है कि उन्होंने कार्डियोलॉजिस्ट होने का झूठा दावा कर दमोह के मिशन अस्पताल में गंभीर मरीजों का इलाज किया, जिससे सात मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी।

आरोपी के वकील सचिन नायक ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन न्यायालय ने 17 अप्रैल तक चार दिन की रिमांड ही मंजूर की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना है कि सभी मरीजों के इलाज से पहले उनके परिजनों को उनकी गंभीर स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी गई थी और इलाज शुरू करने से पहले सभी से कंसेंट फार्म भी साइन करवाए गए थे। मरीजों के परिवार वालों को यह जानकारी दी गई थी कि इलाज के दौरान मरीज की जान जाने का खतरा भी हो सकता है। वकील ने यह भी कहा कि आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है, इसलिए वह अपनी तरफ से कोई दस्तावेज या साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत नहीं कर पा रहा है। जैसे ही पुलिस रिमांड समाप्त होगी, वे अदालत के समक्ष सभी दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.