रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को दबोचा है। वहीं मामले में एक आरोपी फरार है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स के यहाँ हुई डकैती का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स के यहाँ हुई डकैती का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का मात्र 6...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को अपने मुखबिर से एमडी ड्रग्स तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर तस्करों की घेराबंदी की गई।

67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो पुलिस को उनके पास से 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने एक काले रंग की कार भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त होने के बाद उनसे मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने मामले में लक्की मंडलोई उम्र 23 वर्ष निवासी मनावर, अरबाज उम्र 23 वर्ष निवासी खरगोन तथा दानिश गौरी उम्र 32 वर्ष निवासी मनावर को गिरफ्तार किया। वहीं, वसीम चौकड़ी निवासी रतलामी गेट, जावरा को फरार आरोपी बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एमडी ड्रग्स समेत 13.70 लाख का माल जब्त

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 6 लाख 70 हजार रुपये है। इसके अलावा करीब 7 लाख रुपये कीमत की रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब 13 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.