बेमेतरा/जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 मार्च 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

इस हड़ताल के चलते पंचायतों के सामान्य कार्यों के साथ-साथ अनिवार्य सेवाएं एवं हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप संचालक, कार्यालय पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों के तहत, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का वित्तीय प्रभार सौंपते हुए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, रोजगार सहायकों को पंचायतों के प्रशासनिक प्रभार हेतु सचिव नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप संचालक जिला पंचायत द्वारा जारी आदेशानुसार पंचायत निधि के आहरण समेत अन्य जरूरी कार्य अब इन वैकल्पिक अधिकारियों की देखरेख में संपन्न किए जाएंगे। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक नियमित सचिवों की हड़ताल समाप्त नहीं हो जाती।

जिला पंचायत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के संचालन में कोई बाधा न आए और ग्रामीणजन को आवश्यक सेवाएं निरंतर मिलती रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.