EPFO 3.0 Claim Settlement/कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएफ क्लेम के पैसों के लिए अब आपको हफ्तों तक इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘EPFO 3.0’ के लागू होने के बाद पीएफ क्लेम के निपटारे की समय सीमा 20 दिन से घटकर मात्र 3 दिन रह जाएगी।

सबसे खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया ‘ऑटो मोड’ में होगी, जिससे मानवीय दखल (Manual Intervention) की जरूरत खत्म हो जाएगी और भ्रष्टाचार या देरी की गुंजाइश भी कम होगी।EPF Withdrawal New Rules

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है EPFO 3.0 और यह कैसे काम करेगा?EPF Withdrawal New Rules

EPFO 3.0 संगठन का अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट है। इसे ‘कोर बैंकिंग सिस्टम’ (Core Banking System) की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

  • ऑटो मोड प्रोसेसिंग: श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलजे ने राज्यसभा में बताया कि जो क्लेम सभी जरूरी रिस्क मैनेजमेंट चेक और वैलिडेशन को पूरा कर लेंगे, उन्हें सिस्टम अपने आप प्रोसेस कर देगा।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
    Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
    रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • एक ही छत के नीचे सुविधाएं: मेंबर्स को अलग-अलग काम के लिए अलग पोर्टल पर नहीं भटकना होगा। पीएफ अकाउंट की जानकारी से लेकर क्लेम सेटलमेंट तक, सब कुछ एक ही यूनिफाइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

UAN एक्टिवेशन अब और भी आसान

सरकार ने पीएफ मेंबर्स की सुरक्षा और सुविधा के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Face Authentication) तकनीक शुरू की है। अप्रैल 2025 से शुरू हुई इस सुविधा के जरिए अब यूएएन (UAN) जनरेशन और एक्टिवेशन पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस और सुरक्षित हो गया है। इसके लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

UPI से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा!EPFO 3.0 Claim Settlement

EPFO 3.0 के तहत एक और क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 तक यूपीआई के जरिए ईपीएफ निकासी (UPI-linked EPF withdrawal) की सुविधा शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो पीएफ का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में बिजली की गति से क्रेडिट होगा।

शिकायतों पर सख्त नजर/EPF Withdrawal New Rules

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सिस्टम में केवल तेजी ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जोनल और फील्ड ऑफिस स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है कि शिकायतों का निपटारा सही ढंग से हो रहा है या नहीं। सिस्टम की खामियों को पहचान कर उन्हें तकनीकी रूप से सुधारा जा रहा है ताकि भविष्य में कोई क्लेम रिजेक्ट न हो।

पीएफ मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

  1. समय की बचत: 20 दिन का काम 3 दिन में होगा।

  2. कागजी कार्रवाई खत्म: डिजिटल प्लेटफॉर्म होने से पेपरवर्क की जरूरत नहीं रहेगी।

  3. पारदर्शिता: ऑटो मोड सिस्टम होने से मेंबर्स को अपने क्लेम का रियल-टाइम स्टेटस पता चलेगा।

  4. सुरक्षा: फेस ऑथेंटिकेशन से फ्रॉड की संभावना कम होगी।