बिलासपुर…एनएच और एसएच पर घूमते पशुओं से बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय बैठक में चिन्हित मार्गों से घुमंतू पशुओं को हटाकर सुरक्षित गौधामों में पहुंचाने की कार्ययोजना तय की गई। कार्रवाई में एसडीएम, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीमें मैदान में उतरेंगी।

नेहरू चौक-भोजपुरी, पेंड्रीडीह-पाराघाट, पेंड्रीडीह-पंडरापथरा, नेहरू चौक-तखतपुर और नेहरू चौक-बछौद मार्गों पर पहले चरण में कार्रवाई होगी। प्रशासन इन मार्गों पर पशुओं की स्थिति की समीक्षा कर चुका है और अब पकड़कर सुरक्षित व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौ गौधाम तैयार, अब सीधी व्यवस्था

छतौना, पाराघाट, लावर, किरारी, निरतु, घुटकू, काठाकोनी, मोपका और रहंगी के नवीन गौधामों के अनुबंध और सुरक्षा निधि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कलेक्टर ने इन केंद्रों में जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर पशुओं का व्यवस्थापन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गौधामों में चारे की उपलब्धता के लिए चारा उत्पादन की योजनाओं से राशि स्वीकृत करने पर भी जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पशु भी सुरक्षित, व्यवस्था आत्मनिर्भर

प्रशासन अब गौधामों को सिर्फ पशुओं के आश्रय तक सीमित नहीं रखना चाहता। ओखर गौधाम में गोबर से धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री और दीये तथा गौमूत्र से अर्क तैयार कर बिक्री का मॉडल सामने आया। कलेक्टर ने इस पहल को दूसरे गौधामों में भी अपनाने के निर्देश दिए, ताकि गौधाम अपने संचालन के लिए खुद आय पैदा कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में प्रजनन योग्य सांडों के निःशुल्क वितरण की पहल को भी गांवों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इससे पशुधन की नस्ल सुधार और पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

 सुरक्षा से संरक्षण तक एक साथ निशाना

बैठक का संदेश साफ रहा—सड़क पर घुमंतू पशुओं को छोड़कर समस्या का इंतजार नहीं किया जाएगा। उन्हें सुरक्षित गौधाम तक पहुंचाने के साथ चारा, देखभाल और आत्मनिर्भरता की स्थायी व्यवस्था खड़ी की जाएगी। कलेक्टर ने विभागों को समन्वय से अभियान चलाने के निर्देश दिए, जबकि एसएसपी रजनेश सिंह की सड़क सुरक्षा संबंधी चिंता को भी इस अभियान की अहम वजह माना जा रहा है।