बिलासपुर… सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दर्ज समस्याएं जब सीधे जनदर्शन में पहुंचीं तो तस्वीर सिर्फ शिकायतों की नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों की सामने आई। किसी किसान को खेत तक सिंचाई का पानी चाहिए, किसी का बारिश में घर ढह चुका है, किसी की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अटका है तो किसी परिवार को बेटे की मौत के बाद भी बीमा की राशि का इंतजार है। मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में ऐसी ही फरियादों के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में पहुंचे आवेदनों को केवल शिकायत के रूप में लेने के बजाय कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई और निराकरण के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश ने घर छीना, मुआवजे का इंतजार

रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव की फरियाद जनदर्शन में सबसे गंभीर समस्याओं में रही। उनका कहना है कि भारी बारिश में उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले कार्तिक राम के सामने अब रहने की समस्या खड़ी है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा सहायता की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पांच लाख के बीमा का इंतजार

संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा की लंबित राशि दिलाने की मांग रखी। आवेदन के मुताबिक उनके पुत्र की 23 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आवश्यक दस्तावेज और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद पांच लाख रुपये की बीमा राशि अब तक नहीं मिली। परिवार ने विभाग और न्यायालय स्तर पर पत्राचार के बाद अब प्रशासन से शीघ्र भुगतान की गुहार लगाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क के लिए जमीन गई, मुआवजा बाकी

ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि, मकान और बाउंड्रीवाल के मुआवजे की मांग उठाई। उनका कहना है कि उनकी स्वामित्व वाली भूमि पर मौजूद मकान और बाउंड्रीवाल सड़क निर्माण की जद में आए, लेकिन मुआवजे की राशि लंबित है। उन्होंने कलेक्टर से भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की।

 सिंचाई मिले तो खेती आसान होगी

ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। उनका कहना है कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा की जरूरत है और योजना मिलने से खेती-किसानी को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं लाखासार के सरपंच ने क्षतिग्रस्त विद्युत केबल की समस्या सामने रखते हुए मरम्मत कार्य जल्द कराने का आग्रह किया।

जनदर्शन में चिंगराजपारा की गनेशिया मानिकपुरी ने उज्ज्वला योजना में नाम सूची में आने के बावजूद गैस कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की। केकराड़ निवासी शिवकुमार ध्रुव ने धान पर्ची में नाम नाबालिग दर्ज होने की समस्या बताते हुए रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार की मांग की।

कलेक्टर का फोकस—आवेदन नहीं, समाधान

जनदर्शन में सामने आई अलग-अलग समस्याओं पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने पर जोर रहा कि लोगों की शिकायतें संबंधित विभागों तक पहुंचने के बाद केवल प्रक्रिया में न अटकें, बल्कि नियमानुसार उनका निराकरण हो।