बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जाति अलग होने की बात कहकर विवाह से इनकार करने के आरोप में चकरभाठा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 25 अगस्त को चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि तेलियापुरान निवासी रंजीत गिरी गोस्वामी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने युवती के दूसरी जाति से होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रीय पर्व पर पंचों की कथित अनदेखी से गरमाया बैमा, शिकायत पर प्रशासन सख्त—जांच के आदेश
राष्ट्रीय पर्व पर पंचों की कथित अनदेखी से गरमाया बैमा, शिकायत पर प्रशासन सख्त—जांच के आदेश
बिलासपुर...बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैमा में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को लेकर निर्वाचित पंचों की अनदेखी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम रंजीत गिरी गोस्वामी, पिता दिनेश पुरी गोस्वामी है। आरोपी तेलियापुरान, थाना जारहागांव, जिला मुंगेली का निवासी है। आरोपी युवक हाल फिलहाल वार्ड नंबर 12, विकासनगर चकरभाठा में रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प  संपन्न, हजारों लोगों को खुशियाँ बांट गया एक आयोजन
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प संपन्न, हजारों लोगों को खुशियाँ बांट गया एक आयोजन
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.