बिलासपुर…साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस ने अब बैंकिंग व्यवस्था को साइबर अपराधियों के खिलाफ सुरक्षा की पहली दीवार बनाने की कवायद तेज कर दी है। पुलिस ने बैंकों से साफ कहा है कि संदिग्ध लेनदेन और फर्जी दस्तावेजों वाले खातों पर पैनी नजर रखें। किसी व्यक्ति या संस्था का खाता खोलने से पहले दस्तावेजों की जांच के साथ उसका भौतिक सत्यापन भी जरूरी है, क्योंकि साइबर अपराधी ठगी की रकम इधर-उधर करने के लिए ऐसे ही खातों का इस्तेमाल करते हैं।

रक्षित केंद्र स्थित चेतना हाल में मंगलवार को ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत बिलासपुर पुलिस और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच चर्चा-परिचर्चा हुई। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मल्टीपल ट्रांजेक्शन,संदिग्ध खातों पर नजर

बैंक अधिकारियों ने बताया कि मल्टीपल ट्रांजेक्शन, संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी केवाईसी वाले खातों की पहचान होने पर तत्काल कार्रवाई के साथ पुलिस को सूचना दी जाती है। नए खाताधारकों को वेलकम कॉल के जरिए साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने के साथ वरिष्ठ और सेवानिवृत्त नागरिकों को बैंक बुलाकर भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह ने बैंक अधिकारियों से कहा कि बैंक में आने वाले ग्राहकों को नियमित रूप से डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। संदिग्ध लेनदेन या साइबर ठगी की जानकारी मिलते ही पुलिस से तत्काल संपर्क किया जाए, ताकि पीड़ित को समय पर मदद मिल सके और ठगी की रकम को होल्ड कराने की संभावना बनी रहे।

केवाईसी से लेकर डिजिटल अरेस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन, एपीके फाइल, क्यूआर कोड फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी, पिन, सीवीवी व पासवर्ड हासिल करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर एपीके या संदिग्ध एप्लीकेशन इंस्टॉल करने से भी बचें।

 1930, देरी पड़ सकती है भारी

पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस के मुताबिक शुरुआती समय में शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को होल्ड कराने और पीड़ित को राहत दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

 बताएगी पुलिस—साइबर ठगी से कैसे बचें

बैंकिंग संस्थानों के साथ बैठक तक सीमित रहने के बजाय बिलासपुर पुलिस ने साइबर जागरूकता को सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़-नाटक अभियान भी शुरू किया है। शहर के चौक-चौराहों, मॉल और बाजार परिसरों समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कलाकार अपने अभिनय के जरिए साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों और बचाव के उपायों का संदेश देंगे।

पुलिस का मानना है कि साइबर अपराध से मुकाबला केवल पुलिस के भरोसे संभव नहीं। बैंकिंग संस्थानों की सतर्कता और नागरिकों की जागरूकता के साथ मजबूत समन्वय ही सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था की बुनियाद तैयार कर सकता है।

कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे सहित शहर के विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने बिलासपुर पुलिस के साइबर जागृति प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया और ई-मेल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए।