भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति अब डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 1 जुलाई 2026 से सभी कार्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में ई-अटेंडेंस प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 25 जून 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय एवं राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत शासकीय अमले को “हमारे शिक्षक” प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी विवेक मिश्रा को
ई-अटेंडेंस व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए श्री विवेक मिश्रा, प्रोग्रामर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य एवं जिला स्तर के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि 1 जुलाई से नई व्यवस्था का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. अरुण सिंह को बनाया गया प्रभारी अधिकारी
आदेश के अनुसार ई-अटेंडेंस प्रणाली की संपूर्ण व्यवस्था और निगरानी के लिए डॉ. अरुण सिंह, अपर संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 जुलाई से स्कूल शिक्षा विभाग में लागू होगी ई-अटेंडेंस व्यवस्था, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए आदेश

वे व्यवस्था के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.