CG School Open।रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों के बीच लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

संचालनालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन 16 जून 2026 से ही शुरू होगा।

डीपीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संचालनालय के 12 जून 2026 के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 जून से संचालित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश पूरी तरह प्रभावी है।

संचालनालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। विभाग ने ऐसी सूचनाओं को पूरी तरह असत्य, भ्रामक और फर्जी बताया है

शिक्षा विभाग के इस स्पष्टीकरण के बाद स्कूल खुलने की तिथि को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। अब प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थी 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करेंगे। वहीं स्कूल प्रबंधन को भी निर्धारित समय पर शिक्षण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि स्कूल खुलने की तारीख को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की सूचनाएं वायरल हो रही थीं, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय की ताजा विज्ञप्ति के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के सभी स्कूल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून से ही संचालित होंगे।

CG School Open: किस तारीख़ से खुलेंगे स्कूल..? फेक न्यूज़ और कन्फ्यूजन के बीच DPI ने जारी किया बयान