बिलासपुर—जिले में 17 और 20 फरवरी को त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत का दो चरण का मतदान हो चुका है। 23 फरवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। अब तक मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र से कुल 10 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यद्यपि अधिकारिक रूप से परिणाम आना बाकी है। लेकिन दोनो ही जगह पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सीट संख्या बराबर है। इसमें निर्दलीय बागी कांग्रेस प्रत्याशी स्मृति श्रीवास का भी नाम शामिल है। इधर क्षेत्र क्रमांक 2 से जीत हासिल कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश सूर्यवंशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है। 

  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार अलग अलग पदों के लिए होना है। अब तक दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। मस्तूरी और बिल्हा की जनता ने 17 और 20 फरवरी को दस जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी मतदान किया। इसमें मस्तूरी और बिल्हा की पांच-पांच सीट शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

         अधिकारिक घोषणा के इंतजार के बीच मस्तूरी की पांच सीट में  3 पर भाजपा और 2 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। जबकि बिल्हा ब्लाक की पांच सीट में भाजपा ने दो और इतने पर ही कांग्रेस ने कब्जा किया है। जबकि एक सीट पर कांग्रेस की बागी प्रत्याशी स्मृति श्रीवास ने जीत हासिल किया है। कुल मिलाकर भाजपा और कांग्रेस के पास दो -दो सीट है।

रेस में राजेश सूर्यवंशी सबसे तेज

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

     तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता चार सीट और कोटा की जनता तीन साट पर मतदान करेगी। जिसके चार समर्थित प्रत्याशी जीतेंगे…जिला पंचायत अध्यक्ष पद का ताज उसी के सिर पर सजेगा। फिलहाल ताज की दौड़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे है। राजेश सूर्यवंशी ने क्षेत्र क्रमांक 2 से जीत हासिल किया है। यदि भाजपा समर्थित 9 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया तो राजेश सूर्यवंशी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना निश्चित है।

       फिलहाल बिल्हा से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस की अनुसूइया गजेन्द्र, क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा के राजेश सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक तीन से कांग्रेस बागी स्मृति श्रीवास, क्षेत्र क्रमांक तीन से कांग्रेस की अनिता राजेन्द्र शुक्ला और क्षेत्र क्रमांक पांच से भाजपा के गोविन्द यादव ने जीत हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 विक्रम सिंह ने बनाया जीत का रिकार्ड

      जानकारी देते चलें कि बिल्हा जनपद पंचायत के लिए पंच सरपंच और जिला पंचायत समेत जनपद पंचायत के लिए मतदान किया गया। लम्बे अर्से के बाद बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित हुआ है। पिछले बीस साल से बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा के विक्रम सिंह का जनपद अध्यक्ष बनना निश्चित है। जानकारी देते चलें कि विक्रम सिंह लगातार पांचवी बार जनपद चुनाव में जीत हासिल किया है।