Dhruv Rathee Detained।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज (शनिवार,10 अक्टूबर) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई है.

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है. प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

Dhruv Rathee Detained।इस बीच खबर है कि पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुसर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया है. ध्रुव राठी भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए थे.

जानकारी के मुताबिक ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी के घर पर गुरुग्राम पुलिस के करीब 30 से ज्यादा जवान आज सुबह पहुंचे थे।

जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की. हालांकि ध्रुव राठी को हिरासत में लेने की वजह फिलहाल साफ नहीं है. सुबह करीब 8 बजे सादे कपड़ों में लगभग 50 पुलिसकर्मी गुरुग्राम स्थित ध्रुव राठी के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया. ध्रुव राठी का घर सेक्टर 56 में है.

ध्रुव राठी गुरुवार को बेंगलुरु में SIR के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने लोगों से दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था. शुक्रवार को ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. अपनी पोस्ट में उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.

एक्शन मोड में दिल्ली

दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. इससे पहले सुरक्षा कारणों और प्रक्रियात्मक ज़रूरतों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी है. जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं. भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी में रात भर में कम से कम 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया.

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लेने की कार्रवाई तेज़ कर दी है और प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल तक पहुंने से रोकने के लिए रणनीतिक जगहों पर अपने जवानों को तैनात किया है. पुलिस ने जनपथ सर्कल के पास पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं संसद मार्ग इलाके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. दक्षिण दिल्ली में महरौली-गुड़गांव रोड पर बने चेकपॉइंट्स पर गाड़ियों और बसों की जांच कर रही है और लाउडस्पीकर से घोषणाएं भी की जा रही है.


अलग अलग जगहों से अलग अलग ग्रुप में आने वाले करीब 1000 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि 50 अपराधी किस्म के लोग गिरफ्तार किए गए. सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है. हर जोन का डिटेंशन सेंटर बनाया गया. दिल्ली के सभी स्टेडियम में डिटेंशन सेंटर बनाए गए है.