CBSE Private Exam 2027.सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्राइवेट बोर्ड एग्जाम के लिए कोई भी आवेदन नहीं कर सकता है. सीबीएसई ने इसके लिए कुछ कैटेगरी निर्धारित की हुई हैं. इन कैटेगरी में शामिल स्टूडेंट्स को ही प्राइवेट बोर्ड एग्जाम देने का मौका मिलता है. आइए, सीबीएसई की तरफ से निर्धारित कैटेगरी के बारे में जानते हैं.

एसेंशियल रिपीट- सीबीएसई की तरफ से पिछले बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में जिन स्टूडेंट्स को ‘एसेंशियल रिपीट’ घोषित किया गया है. वह प्राइवेट बोर्ड एग्जाम देने के लिए आवेदन कर सकते हैं. ‘एसेंशियल रिपीट’ कैटेगरी का मतलब सभी विषयों में दोबारा परीक्षा देने से है.CBSE Private Exam 2027

कंपार्टमेंट – जिन स्टूडेंट्स की पिछले मेन बोर्ड एग्जाम या कंपार्टमेंट एग्जाम में किसी विषय में कंपार्टमेंट आई है, वह भी सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्राइवेट बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इम्प्रूवमेंट ऑफ परफॉरमेंस– पिछले बोर्ड एग्जाम में पास हो चुके ऐसे स्टूडेंट्स, जो अपने नंबरों या परसेंट में सुधार चाहते हैं वह प्राइवेट बोर्ड एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.

अतिरिक्त विषय का एग्जाम– बोर्ड परीक्षा पास कर चुके स्टूडेंट्स किसी अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने के लिए प्राइवेट बोर्ड एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.

फेल हुए स्टूडेंट्स- पहले फेल हुए स्टूडेंट्स भी प्राइवेट बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए समय सीमा निर्धारित है, जिसके तहत 2027 का प्राइवेट बोर्ड के लिए सिर्फ साल 2021 से 2026 तक में फेल हुए स्टूडेंट्स ही प्राइवेट बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं.