Delhi Lal Qila Blast ।रायपुर।दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जांच में जुटी हुई हैं। वहीं, देशभर के जनप्रतिनिधि और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पीड़ितों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों की अधिकारी मदद कर रहे हैं। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना बहुत दुखद और परेशान करने वाली है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।” इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।

वहीं, अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से बात कर घटना की जानकारी ली। गृह मंत्री शाह ने आईबी चीफ से भी बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के डीजी को एनआईए की टीम भेजने को कहा।

इस घटना पर दिल्ली पुलिस कमिश्ननर सतीश गोलचा ने कहा, “आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एफएसएल और एनआईए समेत सभी एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। सारी एजेंसी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा ले रही है, हादसे के बारे में एक-एक पहलू की जांच की जा रही है।

जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जो भी होगा उसकी जानकारी सबको दी जाएगी।” हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में इस घटना को आतंकी हमला बताया जा रहा है।

हालांकि, इस बारे में पुलिस या इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई। धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई।