Da hike -सिक्किम सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वित्त विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

प्री-रिवाइज्ड बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, रिवाइज्ड बेसिक पे स्ट्रक्चर वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है।

यह बढ़ोतरी नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलावा कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों तथा वर्क-चार्ज्ड प्रतिष्ठानों के उन कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जो राज्य सरकार के नियमित वेतनमान में रिवाइज्ड पे ले रहे हैं। सिक्किम में तैनात अखिल भारतीय सेवा (AIS) अधिकारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

सर्कुलर के मुताबिक, राज्य के करीब 50,000 कर्मचारी और पेंशनर्स इस बदलाव से लाभान्वित होंगे। उन्हें 1 जनवरी से बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

गणना में 50 पैसे या उससे अधिक के अंश को अगले पूर्ण रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।