CSK vs KKR,IPL 2025 – CSK को लगा बड़ा झटका, राहुल त्रिपाठी के शर्मनाक रिकॉर्ड से टूटी उम्मीदें

CSK vs KKR,IPL 2025 -आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी एमएस धोनी के कंधों पर आई, लेकिन इस बदलाव के बावजूद टीम की किस्मत पलट नहीं सकी।
चेपॉक के घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम केवल 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जो चेपॉक में उनका अब तक का सबसे कम स्कोर है। इस मुकाबले में राहुल त्रिपाठी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज याद रखना चाहे।
CSK vs KKR,IPL 2025 -राहुल त्रिपाठी, जिनसे टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। 3.40 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदे गए इस खिलाड़ी ने अब तक चार मैचों में केवल 46 रन बनाए हैं।
CSK vs KKR,IPL 2025 -केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने 22 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाए, और उनका स्ट्राइक रेट रहा 73 – जो IPL 2025 में अब तक का सबसे खराब स्ट्राइक रेट बन गया है।
इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नीतीश रेड्डी के नाम था, जिन्होंने 91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन त्रिपाठी ने सबसे नीचे की पायदान छू ली है।
चेन्नई के लिए राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। उनकी औसत सिर्फ 11.50 की रही है और कोई भी प्रभावशाली पारी देखने को नहीं मिली। इससे पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स जैसे टीमों के लिए खेल चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 139.31 का रहा है। उन्होंने आईपीएल करियर में अब तक 2,236 रन बनाए हैं और 12 अर्धशतक जड़े हैं। लेकिन 2025 का यह सीजन उनके लिए एक बुरे सपने से कम नहीं है।
चेन्नई सुपर किंग्स की इस कमजोर बल्लेबाजी के चलते टीम प्लेऑफ की दौड़ से दूर होती जा रही है।