बिलासपुर- नवपदस्थ कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे सुबह सात बजे निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जारी निर्माणाधीन कार्यों के साइट पहुंच गए। जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे सुबह सात बजे सबसे पहले अपोलो रोड पहुंचे,जहां उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान निगम कमिश्नर सर्वे ने 30 जनवरी तक अपोलो चौक से मानसी लाज तक प्रथम चरण के सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। विदित है कि लगभग 10 करोड़ की लागत से अपोलो चौक से शनिचरी रपटा तक तीन हिस्सों में नाली और सड़क निर्माण किया जा रहा है।

जिसमें अपोलो चौक से मानसी लाॅज तक आधे से अधिक के कार्य पूरा हो चुका है,मानसी लाॅज से अमरैय्या तक अतिक्रमण को हटाने के बाद पेड़ शिफ्टिंग किया गया है और अभी नाली निर्माण जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे उसके बाद गुरूनानक चौक से राजकिशोर नगर तिराहा तक शुरू किए गए नाला निर्माण और डामरीकरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे,जहां उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।

गुरूनानक चौक से राजकिशोर नगर चौक तक पांच करोड़ की लागत से सीएम नगरोत्थान योजना के तहत नाला निर्माण और डामरीकरण कार्य शुरू किया गया है। निगम कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मंगला और कोनी में निर्माणाधीन एसटीपी,सड़क और नाला प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे ने अशोक नगर-बिरकोना सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अशोक नगर चौक से बिरकोना तक बनाए जाने वाले गौरव पथ को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है।

विदित है कि अशोक नगर चौक से बिरकोना तक सड़क को चौड़ा कर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत लगभग 17 करोड़ की लागत से गौरवपथ बनाया जाएगा।

इसी तरह मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत ही मंगला चौक से आजाद चौक तक पांच करोड़ की लागत से सड़क बनाया जाना है,जिसे अविलंब शुरू करने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए।