CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है।

कई जिलों में तो भारी से अत्यधिक भारी बारिश के कारण सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। अचानक हुई इस भारी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है और नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।नेशनल हाईवे-30 रायपुर-कोंटा और NH-63 जगदलपुर-बीजापुर-भोपालपट्टनम कई स्थानों पर बाधित हो गया है. किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर चार जगहों पर लैंड स्लाइड होने से क्षतिग्रस्त हो गया है. भारी बारिश होने के कारण जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. इसे दो दिनों के लिए बंद किया गया है. वहीं, दंतेवाड़ा, महासमुंद, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, बेमेतरा, नारायणपुर समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

CG Weather Today/बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो बस्तर संभाग का जगदलपुर शहर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां रिकॉर्ड 246.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राजनांदगांव में 87 मिमी, रायपुर के लालपुर क्षेत्र में 77.3 मिमी, माना एयरपोर्ट पर 69.4 मिमी और दुर्ग जिले में 49.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश का सबसे ज्यादा असर बस्तर और आसपास के मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में देखने को मिल रहा है।छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. रायपुर में बीते 24 घंटे में 69 मिमी बारिश हुई है. इस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है. वहीं, जगदलपुर में पिछले 24 घंटे में 246 MM बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं, भारी बारिश की वजह से डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांकेर दौरा रद्द कर दिया है.

CG Weather Today/मौसम केंद्र ने आज यानी 26 सितंबर को लेकर भी राज्य के कई इलाकों में गंभीर चेतावनी जारी की है।

अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या पेड़ के नीचे न रुकने की सलाह दी है।बस्तर में भी स्थिति हेवी रेन के चलते गंभीर बनी हुई है. इंद्रावती नदी पर बने खातीगुड़ा डैम और सहायक नदी मुरान के बांध के गेट खुलने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. करीब तीन सौ गांव बाढ़ के पानी से घिरकर टापू बन गए. धमतरी जिले में स्थिति गंगरेल डैम के सभी 14 गेट 28 साल बाद खोले गए. बांध खुलने से 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

छत्तीसगढ़ में हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 26 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बारिश और उफनते नदी-नालों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी कलेक्टर्स को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, वहीं अभिभावकों को भी बच्चों का ध्यान रखने और बिना जरूरी काम के जलभराव वाले रास्तों या यात्रा पर न निकलने की अपील की गई है।

बारिश से बेहाल प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि 27 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 तारीख को केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की-फुल्की बौछारें या गरज-चमक देखने को मिलेगी। इसके बाद 28 सितंबर से राज्य में बारिश की तीव्रता काफी हद तक घट जाएगी और मौसम साफ होने की ओर बढ़ेगा।